राजोआणा की सजा माफी पर कैप्टन का बड़ा बयान

Edited By Vaneet,Updated: 30 Sep, 2019 03:16 PM

captain s big statement on rajoana sentence waived

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी रद्द होने पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है कि केंद्र सरकार द्वारा सूची मांगी गई थी, जिसमें राजोआणा का नाम जरूर शामिल था।...

लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी रद्द होने पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है कि केंद्र सरकार द्वारा सूची मांगी गई थी, जिसमें राजोआणा का नाम जरूर शामिल था।

बेअंत सिंह की हत्या में शामिल राजोआना की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली, कैप्टन ने कही यह बात

कैप्टन ने कहा कि 17 बंदी सिखों की सूची केंद्र को सौंपी गई थी, जिसमें हवारा और भुल्लर के नाम भी शामिल थे पर साथ ही कैप्टन ने कहा कि पंजाब में किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दूंगा। कैप्टन ने कहा कि मैं फौजी हूं, शांति भंग करने वाले को सबक सीखा दूंगा। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह दाखा से उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू का नामांकन पत्र दाखिल करवाने आए थे। उपचुनाव और राजोआणा के मुद्दे को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है और विरोधी पार्टियों की तरफ से एक-दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला भी  शु हो चुका है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!