किसानी मुद्दों को लेकर दोगली गेम खेल रहे कैप्टन - सुखबीर

Edited By Tania pathak,Updated: 23 Nov, 2020 09:46 AM

captain playing double game on issues related to farming

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों के निवास पर पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया...

फिरोजपुर (कुमार, मल्होत्रा, परमजीत, खुल्लर): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों के निवास पर पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें सुखबीर ने आरोप लगाया कि किसानी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह दोगली गेम खेल रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कैप्टन अमरेंद्र सिंह की अंदरखाते एक ही बात है। उन्होंने कहा कि बरगाड़ी कांड में भी कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दोगली गेम खेली थी।

कैप्टन दिल्ली जाकर लगाएं धरना
उन्होंने शिरोमणि अकाली दल का स्टैंड स्पष्ट करते हुए कहा कि किसानों व पंजाब के हितों को लेकर ही शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा से गठबंधन तोड़ा है। हम पंजाब के किसानों के साथ हैं। अगर कैप्टन अमरेंद्र सिंह सच में किसानों के साथ हैं तो उन्हें दिल्ली में धरना देकर इन कानूनों को रद्द करवाने के लिए लड़ाई लडऩी चाहिए। इस अवसर पर शिअद के जिला प्रधान वरदेव सिंह नोनी मान, प्रीतम सिंह मलसीया तथा रोहित कुमार मोंटू वोहरा आदि मौजूद थे।

पंजाब विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपनी औकात पता चलेगी
सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और विभिन्न माफिया पंजाब में सरगर्म हैं। सुखबीर बादल ने पत्रकारों द्वारा पूछे एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि शिरोमणि अकाली दल का एक भी विधायक भाजपा के साथ नहीं मिलेगा और इस बार भाजपा को पंजाब विधानसभा चुनावों में अपनी औकात का पता चल जाएगा। 

सुखबीर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का भाजपा के साथ किसी भी हालत में अब गठबंधन नहीं हो सकता। हम सिद्धांतों पर विश्वास करते हैं और किसी भी हालत में अपने सिद्धांत नहीं छोड़ सकते। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ‘गिव एंड टेक’ वाली पॉलिसी पर विश्वास नहीं करता है। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!