कश्मीरी विद्यार्थियों को लेट फीस या कम अटैंडैंस के कारण प्राइवेट यूनिवर्सिटियां तंग न करें : कैप्टन

Edited By swetha,Updated: 30 Nov, 2019 09:13 AM

captain amarinder si

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि कश्मीर के मौजूदा हालात को देखते हुए पंजाब की प्राइवेट यूनिवर्सिटियों में पढ़ रहे कश्मीरी विद्यार्थियों का साल खराब नहीं होने दिया जाएगा।

जालंधर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि कश्मीर के मौजूदा हालात को देखते हुए पंजाब की प्राइवेट यूनिवर्सिटियों में पढ़ रहे कश्मीरी विद्यार्थियों का साल खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंनेएक बयान में कहा कि कश्मीरी विद्यार्थियों ने उनके ध्यान में यह मामला लाया है कि प्राइवेट यूनिवर्सिटियां कुछ विद्यार्थियों को इसलिए तंग कर रही हैं कि या तो उन्होंने अपनी फीस का भुगतान देरी से किया है या फिर उनकी अटैंडैंस कम है। 

कश्मीरी विद्यार्थी नसीर खुआमी ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री का ध्यान इस तरफ दिलाया था कि प्राइवेट यूनिवर्सिटियां जोकि पंजाब, उत्तराखंड व चंडीगढ़ में स्थित हैं, वे कश्मीरी विद्यार्थियों पर गैर-जरूरी जुर्माने लगा रही हैं क्योंकि विद्यार्थी समय पर फीस का भुगतान नहीं कर सके। 

इसी तरह से कश्मीर के खराब हालात के कारण विद्यार्थिर्यों की कॉलेजों में अटैंडैंस भी कम है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि जहां तक पंजाब में स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटियों व कॉलेजों का संबंध है, वह इस बात को यकीनी बनाएंगे कि किसी भी कश्मीरी विद्यार्थी को यूनिवर्सिटियां या कॉलेज इसलिए तंग न करें कि उन्होंने देरी से फीस जमा करवाई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कश्मीरी विद्यार्थी के हितों का ध्यान राज्य सरकार द्वारा रखा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!