कैप्टन की PM से मांग, 'गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस किया जाए घोषित'

Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2019 04:01 PM

capt amrinder singh wrote another letter to pm

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के तौर पर मनाए जाने की मांग की है। कैप्टन सिंह ने आज यहां प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उनसे अपील की कि गुरु नानक देव जी के प्रेम , करूणा और...

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के तौर पर मनाए जाने की मांग की है। कैप्टन सिंह ने आज यहां प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उनसे अपील की कि गुरु नानक देव जी के प्रेम , करूणा और सहनशीलता और समानता के संदेश के प्रति लोगों के समर्पित होने के लिए इस पवित्र दिवस को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में घोषित किया जाये।
PunjabKesari
गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज के दौर में भी उतनी ही सार्थक हैं, जितनी उस समय में होती थीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व 12 नवंबर को मनाया जाना है और उनके प्रति श्रद्धा और सत्कार के तौर पर इस दिवस को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने पहले गुरू साहिब जी का प्रकाश पर्व हरेक वर्ष इसी तरह ही मनाने का सुझाव भी दिया।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी अपने जीवनकाल के दौरान दूर -दराज़ के स्थानों की यात्रा करके आपसी भाईचारे और सहनशीलता के संदेश का प्रसार करने के अलावा समानता, सांप्रदायिक सौहार्द , दया और नेकी के आधार पर आध्यात्मिक और सामाजिक मंच स्थापित किया। सिख धर्म के मूल सिद्धांतों की बुनियाद गुरु नानक देव ने रखी थी जिसमें समाज के हर वर्ग की समानता, निष्काम सेवा तथा कल्याण की भावना समायी हुई है । पहले गुरू साहिब प्यार, करूणा और सहनशीलता के प्रतीक हैं। शर्मा
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!