Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 Nov, 2023 04:27 PM
बठिंडा की अनाज मंडी में आज कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने दौरा किया।
बठिंडाः बठिंडा की अनाज मंडी में आज कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने दौरा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालचंद पहले किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुक्तसर में पहुंचे थे, फिर वह बठिंडा की अनाज मंडी में आए। यहां उन्होंने किसानों के साथ बातचीत कर उन्हें मंडी में आने वाली परेशानियों को भी सुना। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली को जलाने की बजाय उसके निस्तारण को अहमियत दें।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार अपने किए वायदों पर खरा उतर रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को उनकी 21 हजार करोड़ राशि का भुगतान कर दिया गया है। पंजाब सरकार का यह भी वायदा था कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, जिसके मुताबिक धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि लिफ्तिटिंग का काम साथ-साथ में चल रहा है, जिससे किसानों को मंडियों में रात बिताने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने किसानों को पराली को आग न लगाने को कहा। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से एक तो जमीन की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है, दूसरा वातावरण दूषित होता है। इसलिए किसानों को पराली न जलाकर उसका कई तरीकों से प्रयोग करना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here