Breaking News: पूर्व कांग्रेसी मंत्री के मॉल पर विजिलेंस की रेड
Edited By Urmila,Updated: 18 Apr, 2023 01:25 PM

इससे पहले विजिलेंस टीम ने उनकी एक कोठी पर भी दबिश दी थी।
पंजाब डेस्क: पूर्व कांग्रेसी मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा विजिलेंस के रडार पर है। विजिलेंस टीम आज उनके होशियारपुर-जालंधर बाईपास पर मॉल में रेड करने पहुंची है। इस दौरान विजिलेंस द्वारा मॉल की पैमाइश की गई। पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा पर आमदन से अधिक जायदाद होने के आरोप लगे हैं। इससे पहले विजिलेंस टीम ने उनकी एक कोठी पर भी दबिश दी थी।
जिक्रयोग्य है कि पूर्व कांग्रेसी मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा को विजिलेंस अधिकारी को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने की कोशिश की गई थी जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, सुंदर श्याम अरोड़ा जमानत पर हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here