Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Jan, 2024 07:47 PM
पंजाब के दसूहा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
दसूहा (पंडित वरिंद्र) : पंजाब के दसूहा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दसूहा में मोटरसाइकिल के शोरूम में गोली चलने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। गोली लाइसैंसी हथियार से चली है। लेकिन गोली किन हालातों में चली है, इस बारे अभी पता नहीं चल सका है। वहीं गोली चलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है तथा जांच शुरू है। जैसे ही इस संबंधी और जानकारी मिलेगी, अपडेट कर दी जाएगी।