Edited By Kamini,Updated: 14 Sep, 2023 02:56 PM
दिल्ली सी.एम. मान व आम आदमी सुप्रीमो अरविंदर केजरीवाल 3 दिन के पंजाब दौरे पर हैं।
पंजाब डेस्क : दिल्ली सी.एम. मान व आम आदमी सुप्रीमो अरविंदर केजरीवाल 3 दिन के पंजाब दौरे पर हैं। इसी के चलते आज अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सी.एम. भगवंत मान सहित अमृतसर के व्यापारियों से मीटिंग की और उनकी समस्याएं सुनी। इस मौके पर उद्योगो को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। सी.एम. मान ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर 220 के.वी के सब स्टेशन व 66 के.वी के सब स्टेशन 6 करोड़ रुपए की लागत वाले मई 2024 तक बन कर तैयार हो जाएंगे। यह अमृतसर के लोपोके, राम तीर्थ व फोकल प्वाइंट में बनाए जाएंगे। पानी की समस्या पर बोलते हुए कहा कि जैसे खेतों के लिए पानी दिया जा रहा है वैसे ही इंडस्ट्री को भी पानी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई नीति पंसद नहीं आए तो आकर बात करें, हम बदल देंगे।
सी.एम. मान ने संबोधित करते हुए कहा कि टूरिस्ट से जुड़ी पुलिस फोर्स का गठन करने जा रहे हैं। अमृतसर से टूरिस्ट पुलिस यूनिट बनाई जाएगी। ट्रैफिक को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है और पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स बना रहे हैं। पंजाब पहला राज्य होगा जहां पर सड़क पुलिस फोर्स बनाने जा रहे है। दुबई जैसी पुलिस फोर्स के पास गाड़ियां होंगी। पुलिस व ट्रैफिक में ए.आई. का इस्तेमाल करेंगे। सी.एम. मान ने कहा कि चालान काटने के लिए पुलिस सुरक्षा फोर्स नहीं बना रहे हैं। यह पंजाब आए दिन हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए बना रहे हैं।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करेंगे।
इस की साथ सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब के 2 शहर चुने हैं पटियाला व अमृतसर जहां पर ई-बसें शुरू की जा रही हैं। यह बसें एयरपोर्ट से बस स्टैंड, राम तीर्थ, बाघा बोर्डर, दरबार साहिब, दुर्ग्याना मंदिर में हर 10-15 मिनट में बस मिलेंगी। ई-बसें पहले अमृतसर में शुरू की जाएंगी। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब हेल्प सेंटर खोलेंगे यहां पर किसी यात्री को कोई दिक्कत न आए। आगे सी.एम. मान ने बताया कि दिल्ली का व्यापारी अरविंद केजरीवाल पर विश्वास करता है, दिल्ली में वैट 12% से कम करके 5 कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here