आशिक ने प्रेमिका को घर से भगा भेजा दुबई, हकीकत सामने आई तो रह गई हक्की-बक्की

Edited By Kalash,Updated: 18 Jul, 2024 04:22 PM

boyfriend send gf to dubai

हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक अमीर घर की लड़की को घर से भगाकर दुबई भेज दिया

होशियारपुर : होशियारपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक अमीर घर की लड़की को घर से भगाकर दुबई भेज दिया और खुद कुछ दिनों बाद वहां जाने की बात कही। वहां जाकर लड़की को पता चला कि उसे देह व्यापार के लिए बेच दिया गया है। हालांकि इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने लड़की को उन लोगों की कैद से छुड़वा लिया और लड़की की पंजाब में वापसी हो गई है।    

इस संबंध में दी गई शिकायत में लड़की ने बताया कि 5 साल पहले वह अपनी दादी के साथ फिजियोथेरेपी सेंटर थेरेपी के लिए जाती थी। वहां उसकी मुलाकात सुखबीर सिंह उर्फ काला निवासी नंगल खुर्द माहिलपुर से हुई। सुखबीर ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बातचीत शुरू हो गई। परिवार को जब इस संबंध में पता चला तो वह बहुत नाराज हुए और उन्होंने लड़की का फोन ही तोड़ दिया। इसके बाद दोनों का कोई संपर्क नहीं रहा।       

5 साल बाद फिर हुआ संपर्क

इस बात को करीब 5 साल बीत जाने के बाद अब कुछ दिन पहले दोनों की सोशल मीडिया पर फिर से बातचीत शुरू हो गई। सुखबीर ने लड़की से कहा कि वह 5 साल से उसका इंतजार कर रहा है। सुखबीर ने उससे शादी करने की बात कही और कहा कि वे दोनों दुबई में सैटल हो जाएंगे। उसने अपने चाचा के बेटे की मदद से लड़की का दुबई का वीजा लगवा दिया। लड़की घर से 12 लाख रुपये की घड़ी, हीरे और सोने की अंगूठी और लॉकेट, 55 हजार रुपये नकद, आईफोन और एप्पल घड़ी लेकर भाग गई।

कहा, बहन की शादी के बाद आऊंगा दुबई

सुखबीर लड़की को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा और कहा कि कुछ दिनों में उसकी बहन की शादी है और उसके बाद वह दुबई आएगा। यह कहकर उसने लड़की को जहाज में बैठा दिया और वह दुबई पहुंच गई। दुबई एयरपोर्ट पर लड़की को लवप्रीत और उसकी पत्नी माही अपने साथ ले गए। उन्होंने लड़की को 4 दिन तक अपने घर में रखा। इसी बीच वह उसे अवैध धंधा करने के लिए मजबूर करने लगे। शक होने पर लड़की ने परिवार से संपर्क किया। लड़की के पिता शहर के बड़े कारोबारी हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की पुलिस को शिकायत दी।  

आर्मेनिया भेजने की थी तैयारी

परिजनों को दुबई जाकर पता चला कि उनकी बेटी को शारीरिक शोषण के लिए 10 लाख रुपये में बेच दिया गया है। इसके अगले ही दिन उसकी आर्मेनिया की फ्लाइट पक्की हो गई थी। पुलिस ने दुबई के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया और आर्मेनिया की फ्लाइट उड़ने से पहले ही लड़की को बरामद कर लिया गया। लड़की होशियारपुर लौट आई है। थाना सिटी की पुलिस ने सुखबीर और उसके साथी सोहन सिंह निवासी ढाका हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करने में लग गई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!