तेज रफ्तार ने तबाह किया परिवार! जवान बेटे की हुई दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 03 Aug, 2024 05:26 PM

boy died in accident

बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर स्थित गुरुदेव ढाबे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के आगे जा रहे थ्री-व्हीलर टैंपो में टकराने से 1 युवक की मौत और एक के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

तपा मंडी : बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर स्थित गुरुदेव ढाबे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के आगे जा रहे थ्री-व्हीलर टैंपो में टकराने से 1 युवक की मौत और एक के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।  

जानकारी के अनुसार घायल सुखचैन सिंह उर्फ ​​मनी पुत्र मक्खन सिंह अपने थ्री व्हीलर टेंपो में एक सवारी को बैठा कर बरनाला ले जा रहा था तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर से टेंपो अनियंत्रित हो गया और उसमें सवार गुरतेज सिंह पुत्र बेअंत  निवासी गुरु नानक बस्ती तपा नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजन और बस्ती निवासी अस्पताल पहुंच गए। तपा पुलिस ने परिजनों के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बरनाला के शवगृह में भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।          

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!