Edited By Kalash,Updated: 15 Feb, 2024 04:29 PM
पटियाला के गांव बरसट से दुखद खबर सामने आई है। यहां आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को बुरी तरह नोच डाला
पटियाला : पटियाला के गांव बरसट से दुखद खबर सामने आई है। यहां आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को बुरी तरह नोच डाला। इस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान तरणप्रीत सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी गांव बरसट, जिला पटियाला के रूप में हुई है। मृतक 3 बहनों का इकलौता भाई था।
जानकारी के अनुसार गत शाम तरणप्रीत सिंह व एक अन्य बच्चा पतंग लूटने के लिए गए खेतों में गया। इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक बच्चा भाग गया पर तरणप्रीत सिंह को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोंच डाला। खेत में जा रहे एक व्यक्ति ने मुश्किल से कुत्तों के झुंड को भगाया और बच्चे को उसके घर पहुंचाया। घायल बच्चे को परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here