Edited By Kamini,Updated: 22 Nov, 2023 05:28 PM

बस अड्डे पर आज दूसरे फिर खूनी झड़प होने की सूचना मिली है। मिली खबर के अनुसार एक कर्मी पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।
जालंधर : बस अड्डे पर आज दूसरे फिर खूनी झड़प होने की सूचना मिली है। मिली खबर के अनुसार एक कर्मी पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि सवारियों को चढ़ाने को लेकर झड़प हो गई और हमलावरों ने कर्मी पर तेजधार हथियारो से वार कर दिया। घायल की पहचान विक्की के रूप में हुई है। इस दौरान उसके सिर व बाजू पर गंभीर चोटें लगी हैं।
पीड़ित विक्की ने बताया कि वह काउंटर नंबर 26 पर सवारियों को बस में चढ़ा रहा था। इतने में 20-30 हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल ने बताया कि हमला करने वालों में मनी, जिंदा, गोपी, बुद्धू अन्य कई अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बता दें कल भी बस अड्डे पर खूनी झड़प हुई थी। बीते दिन बस अड्डे पर पटियाला हाईवे बस सर्विस के अड्डा इंचार्ज हरिंदर जीत सिंह निवासी लधेवाली पर हमला कर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया गया था। इस दौरान उसका अंगूठा कट गया था। हरिंदरजीत सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बस अड्डा चौकी की पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हमला करने वालों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायल ने जोद्दा, गोपी, नच्छर सहित 10 अज्ञात लोगों के पर आरोप लगाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here