17 को होगी भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा

Edited By swetha,Updated: 14 Jan, 2020 11:31 AM

bjp s new state president will be announced on 17

भारतीय जनता पार्टी के देशभर में चल रहे संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 17 जनवरी को पूरी कर ली जाएगी।

 चंडीगढ़/लुधियाना(शर्मा, गुप्ता): भारतीय जनता पार्टी के देशभर में चल रहे संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 17 जनवरी को पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी अनिल सरीन के अनुसार 16 जनवरी को जालंधर में शाम 3 सेे 5 बजे तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव हेतु उम्मीदवार अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। उसी दिन 5 से 6 बजे के दौरान उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।

सरीन ने बताया कि 17 जनवरी को जालंधर में दोपहर 2 से 3 बजे के दौरान उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 3 से 5 बजे के बीच चुनाव प्रक्रिया पूरी करते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे व राष्ट्रीय सचिव महेश गिरि को इस चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!