Edited By Kamini,Updated: 17 Dec, 2022 06:08 PM

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ चुकी है।
चंडीगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ चुकी है। नकोदर में हुई हत्या की घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि पता चला है कि हत्या किए गए युवक का अपहरण कर फिरौती मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि लोग मर रहे हैं, लूटपाट जोरों पर है, सड़कों पर गोलियां चल रही हैं लेकिन सरकार टोल प्लाजा को बंद करने में लगी है। साथ ही वे टोल प्लाजा जो एक्सपायर हो चुके हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की है कि वह अपने राजनीति भूख के लिए पंजाब के लोगों को कुर्बान न करे।
चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि आपसे पहले भी सरकारें चुनी गई हैं, लेकिन कोई भी अपने राज्य को लावारिस नहीं छोड़ता है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री फिर से राज्य से बाहर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री को राज्य पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि दूसरों पर दोष मढ़ने से 5 साल काम नहीं चलेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here