भाजपा आर्थिक स्थिति को संभाल नहीं सकी, कांग्रेस जनता को जागरूक करेगी: जाखड़

Edited By swetha,Updated: 21 Sep, 2019 11:21 AM

bjp could not handle the economic situation jakhar

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पुन: प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सौंपी है तथा उन्हें पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करने के निर्देश दिए हैं।

जालंधर(धवन): कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पुन: प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सौंपी है तथा उन्हें पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करने के निर्देश दिए हैं। जाखड़ ने यद्यपि लोकसभा चुनाव के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था परन्तु पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने जाखड़ को अध्यक्ष पद पर बरकरार रखने के लिए पंजाब कांग्रेस संसदीय दल तथा पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाकर प्रस्ताव पारित करके हाईकमान को भेजा, जिसके बाद अंतत: हाईकमान ने जाखड़ के पक्ष में फैसला लिया। जाखड़ से पंजाब व देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की गई, जिसके अंश निम्रलिखित हैं :

प्र. : आपको पार्टी नेतृत्व ने पुन: पंजाब के लिए काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है। आप क्या कहना चाहेंगे?
उ. : मैं श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व आशा कुमारी का आभारी हूं जिन्होंने मुझे पुन: पार्टी के लिए अपनी सेवाएं देने के लिए कहा है। कांग्रेस को मजबूत करना तथा पंजाब को समृद्धि के मार्ग पर ले जाना ही मेरा लक्ष्य रहेगा। 

प्र. : देश में आर्थिक स्थिति डावांडोल होती जा रही है, जी.डी.पी. की दर में भारी गिरावट आई है। आप क्या कहेंगे?
उ. : मोदी सरकार-2 की शुरूआत आॢथक स्थिति में गिरावट से हुई है। जी.डी.पी. की दर 5 प्रतिशत पर आ गई है। यह चिन्ताजनक स्थिति है, इसे संभालने की जरूरत है। आज लोग पुन: पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को याद कर रहे हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान देश को आॢथक तौर पर मजबूत किया था। 

प्र. : अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए क्या किया जाना चाहिए?
उ. : भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। नए रोजगार तो पैदा क्या होने थे, मौजूदा रोजगार भी लोगों से छिन गए। ऐसी स्थिति में जनता के बीच में जागरूकता लाने के लिए कांग्रेस कार्य करेगी। अर्थव्यवस्था को मजबूती अगर मोदी सरकार नहीं दे सकती है तो कम से कम उन्हें डा. मनमोहन सिंह के साथ बैठक कर उनसे राय लेनी चाहिए।  

प्र. :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश को बढ़ाने के लिए क्या कार्यक्रम बनाया जाएगा?
उ. : कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए उनके साथ समय-समय पर बैठकें करके उनके मसलों का समाधान किया जाएगा तथा प्रशासनिक अधिकारियों को कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं व नेताओं के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा। 

प्र. : कांग्रेस की मैम्बरशिप ड्राइव को किस तरह से चलाया जाएगा?
उ. : मैम्बरशिप ड्राइव को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। कांग्रेस भाजपा की तरफ मिस्ड काल जैसी ड्राइव नहीं चलाएगी बल्कि कांग्रेस की विचारधारा को मानने वाले लोगों को ही पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। कांग्रेस के सामने इस समय काफी चुनौतियां हैं जिनका मिलकर सामना करना है। 

प्र. : कांग्रेस अपने कितने चुनावी वायदों को पूरा कर सकी है?
उ. : मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को बता दिया है कि पार्टी की सरकार ने अपने 140 वायदों को पूरा कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही किसान ऋण माफी को लागू किया। अगर सरकार चाहती तो इसे अपने कार्यकाल के अंतिम 5वें वर्ष में भी शुरू कर सकती थी परन्तु उसने पहले वर्ष ही इस योजना को शुरू किया। अब आॢथक स्थिति में सुधार आ रहा है तथा सरकार द्वारा आने वाले समय में नौजवानों को मोबाइल फोन देने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। वास्तव में कांग्रेस सरकार को विरासत में खस्ताहाल आॢथक स्थिति प्राप्त हुई थी तथा सरकार के प्रयासों से आर्थिक स्थिति में जैसे-जैसे सुधार आ रहा है वैसे-वैसे अन्य चुनावी वायदों को भी पूरा किया जा रहा है।

प्र. : श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व निकट आ रहा है क्या आप चाहेंगे कि इसे मिलकर मनाया जाना चाहिए?
उ. : कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पहले ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कह चुके हैं कि श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व एक ऐतिहासिक घटना है तथा इसे मिलकर मनाया जाना चाहिए। गुरुद्वारों के अंदर समारोह शिरोमणि कमेटी कर ले तथा बाहर कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार की है। 

प्र. : पंजाब में आ रहे 4 विधानसभा सीटों के उपचुनावों को लेकर पार्टी की क्या रणनीति रहेगी?
उ. : 4 विधानसभा सीटों को लेकर पार्टी तैयार है। 4 महीने पहले ही लोकसभा चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस ने जीत हासिल की। उपचुनावों में भी कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनावी मैदान में उतरेगी। कांग्रेस उपचुनाव लडऩे के लिए पूरी तरह से तैयार है तथा सभी चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

प्र. : नशों पर रोक लगाने के लिए क्या कदम और उठाने की जरूरत है। 
उ. : नशों पर रोक लगाने के लिए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह काफी गंभीर हैं तथा इस मामले में मुख्यमंत्री ने कोई भी समझौता करने से साफ इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशों को फैलाने वाले लोगों की जवाबदेही तय होगी। बरगाड़ी कांड को लेकर भी सरकार जवाबदेही तय करेगी। किसी भी दोषी को बचकर जाने नहीं दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!