Bird Flu: मुर्गियों को मारने की प्रक्रिया शुरू, अगले आदेशों तक सील रहेंगीं Poultry

Edited By Vatika,Updated: 23 Jan, 2021 11:05 AM

bird flu poultry farm

डेराबस्सी के बेहड़ा गांव के दो पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर मुर्गियों को मारने की कवायद

 डेराबस्सी(गुरप्रीत): डेराबस्सी के बेहड़ा गांव के दो पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर मुर्गियों को मारने की कवायद शुरू हो गई है। पहले दिन पुलिस की निगरानी में करीब 11 हजार मुर्गियों को मारकर दफनाया गया।

गौरतलब है कि गांव बेहड़ा स्थित अल्फा और रॉयल पोल्ट्री फार्म की रिपोर्ट जालंधर लैब से 15 जनवरी को संदिग्ध आई थी, जिसके सैंपल भोपाल लैब में भेजे गए थे। 20 जनवरी को रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई। इसके बाद डी.सी. मोहाली गिरीश दयालन दोनों पोल्ट्री फार्मों की मुर्गियों को मारने के लिए 25 सदस्यों की टीम बनाई। हर एक टीम में 5 सदस्य शामिल किए। शुक्रवार को मुर्गियों को मारने के बाद थैलों में भरकर जे.सी.बी. की मदद से गड्ढे खोद कर उसमें दबा दिया गया। डी.सी. ने कहा कि यह कार्रवाई आगे जारी रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!