सुखपाल खैहरा के ड्रग तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, इन लोगों से जुड़े हुए थे तार

Edited By Kamini,Updated: 10 Oct, 2023 07:51 PM

big revelation in sukhpal khaira s drug smuggling case

ड्रग्स केस में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

पंजाब डेस्क: ड्रग्स केस में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 2015 में बनी डीआईजी फिरोजपुर अमर सिंह चहल के चेयरमैन में बनी एसआईटी (SIT) की रिपोर्ट से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। 2015 की एसआईटी रिपोर्ट को मौजूदा एसआईटी ने आधार माना है।

क्या कहती 2015 की SIT की रिपोर्ट :

पूरा मामला इंटरनेशनल ड्रग्स कार्टेल का था जिसका मुख्य आरोपी मेजर सिंह बाजवा था, जो ईस्ट लंदन का रहने वाला था। मेजर सिंह बाजवा का पाकिस्तान के रहने वाले इम्तिवाज काला के साथ सीधा संबंध था। इम्तियाज काला ISI का ड्रग हैंडलर था, जो भारत में ड्रग्स सप्लाई करता था। दूसरी तरफ मेजर सिंह बाजवा का गुरदेव सिंह के साथ सीधा संपर्क में था। गुरदेव सिंह की बहन चरणजीत कौर, जो की ईस्ट लंदन में रहती थी। ऐसा साबित होता है की गुरदेव सिंह और मेजर बाजवा के बीच की अहम कड़ी चरणजीत कौर थी। पुलिस ने अपनी कारवाई में इस रैकेट से बड़ी रिकवरी की है।

एक किलो 800 ग्राम हेरोइन, 24 गोल्ड बिस्कुट 333 ग्राम के, एक कंट्री मेड पिस्टल 2 कारतूस के साथ, एक रिवॉल्वर 25 कारतूस के साथ, 2 पाकिस्तानी सिम, एक मोबाइल फोन, एक टाटा सफारी एक्सयूवी (XUV) जो गुरदेव सिंह चेयरमैन के नाम थी। इनका पाकिस्तान में बैठे इम्तियाज काला के साथ संपर्क था जो लाहौर का रहने वाला था। एसआईटी-2015 रिपोर्ट के मुताबिक सुखपाल सिंह खैहरा इस ड्रग्स तस्करी के मॉड्यूल के साथ संपर्क में थे। जिसमे चरणजीत कौर के साथ उन्होंने सीधे बात की। जानकारी के अनुसार खैहरा ने अपने ड्राइवर मंजीत और अपने पी.एम. मनीष के फोन से चरणजीत कौर से बात की। एसआईटी रिपोर्ट के मुताबिक वार्तालाप चार्ट (conversation chart) 4 मार्च 2015 का ये दिखाता है की चरणजीत कौर, गुरदेव सिंह, सुखपाल खैहरा आपस में एक दूसरे के संपर्क में थे। पीएसओ जोगा सिंह के जरिए गुरदेव सिंह, सुखपाल सिंह खैहरा से संपर्क करता था।

PunjabKesari

रिपोर्ट के मुताबिक सुखपाल खैहरा ने गुरदेव सिंह, एक्स चेयरमैन को बचाने की कोशिश की। चरणजीत कौर जो गुरदेव सिंह की बहन है वो लगातर सुखपाल खैहरा और गुरदेव सिंह के संपर्क में थी। चरणजीत कौर ने गुरदेव सिंह से 20 बार फोन पर बात की, सुखपाल सिंह खैहरा से 16 बार फोन पर बात की। चरणजीत कौर ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल खैहरा के पी.एम. मनीष के साथ की। यह भी बताया जा रहा है कि चरणजीत कौर ने जोगा सिंह जो की खैहरा का पीएसओ था उससे 8 बार फोन पर बात की है और मेजर बाजवा ने गुरदेव सिंह के साथ 14 बार फोन पर बात की।

जब गुरदेव सिंह  एक्स चेयरमैन 27/2/ 2015 से 8/3/2015 के बीच फरार था उस बीच 5 बार सुखपाल सिंह खैहरा से बातचीत की। तभी चरणजीत कौर ने सुखपाल खैहरा के साथ 15 बार फोन पर बातचीत की, जिसमे 4 बार खैहरा के नंबर से, 10 बार जोगा सिंह के नंबर से और एक बार पी.ए. मनीष के नंबर से बात की गई।

PunjabKesari

गुरदेव सिंह एक्स चेयरमैन और खैहरा के बीच नजदीकी संबंध थे जिसका अनुमान उनके बीच 92 बार फोन पर हुई बात से लगाया जा सकता है। 14 मार्च 2016 में जो केस डायरी एसआई जशवंत सिंह और डीएसपी अजमेर सिंह ने पाया कि एक्स चेयरमैन गुरदेव सिंह ने कबूल किया है की वो खैहरा के साथ संपर्क में था और उसने गुरदेव सिंह को बचाने की कवायद भी की थी, साथ ही गुरदेव सिंह ने ये भी माना की उसने सुखपाल खैहरा के चुनाव में फंडिंग भी की थी। खैहरा ने कहा की अगर तुम ड्रग्स तस्करी में पकड़े जाते हो तो वो उससे बचाएंगे।

 

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!