Edited By Urmila,Updated: 06 May, 2022 11:59 AM

भाजपा नेता तेजिन्दर पाल सिंह बग्गा को आज पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बग्गा को उसके दिल्ली वाले घर में से गिरफ्तार किया गया है। इस मौके पंजाब पुलिस के 50 के ...
चंडीगढ़: आज सुबह हुई गिरफ्तारी के बाद तेजिंदर सिंह बग्गा को मोहाली लाया जा रहा है। मोहाली पहुंचने पर बग्गा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। भाजपा नेता तेजिन्दर पाल सिंह बग्गा को आज पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बग्गा को उसके दिल्ली वाले घर में से गिरफ्तार किया गया है। इस मौके पंजाब पुलिस के 50 के करीब जवान मौजूद थे। मिली जानकारी अनुसार मोहाली पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ साबर सैल में केस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि बग्गा को 5 बार नोटिस भेजा गया परंतु वह पेश नहीं हुए। भाजपा नेताओं ने बग्गा की गिरफ्तारी का विरोध किया है।
जिक्रयोग्य है कि तेजिंदर सिंह बग्गा के पिता ने पंजाब पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं और इसके साथ बग्गा ने भी पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए। आपको बता दें कि बग्गा द्वारा केजरीवाल पर की गई टिप्पणी को लेकर मोहाली में केस दर्ज किया गया था। बग्गा ने भड़काऊ ट्वीट किया था और पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की थी। कहा जा रहा है कि तेजिंदर सिंह बग्गा ने पंजाब के लोगों को भड़काने का काम किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here