Edited By Kamini,Updated: 07 Jun, 2025 03:43 PM

शनि मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया।
लुधियाना (अनिल): शनि मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, थाना सलेम टाबरी के अधीन आते भटिया बेट मल्होत्रा पैलेस के सामने आज शनि मंदिर माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक थ्री व्हीलर बेकाबू होकर पलट गया।
इस दौरान थ्री व्हीलर में बैठी 4 महिलाएं गंभीर रूप में जख्मी हो गई। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए एलडीको एस्टेट चौकी के इंचार्ज जिंदर लाल सिद्धू ने बताया कि थ्री व्हीलर लुधियाना की तरफ से सतलुज दरिया पर शनि मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रहा था जिसमें करीब 8 महिलाएं और बच्चे सवार थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे के ऊपर थ्री व्हीलर बेकाबू होकर पलट गया जिसके कारण 4 महिलाएं जख्मी हो गई जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here