Edited By Kamini,Updated: 14 Mar, 2022 04:11 PM
पंजाब के नए बनने जा रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज संगरूर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकसभा ..........
चंडीगढ़: पंजाब के नए बनने जा रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज संगरूर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा है। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि संगरूर के लोगों ने इतने साल उन्हें बहुत प्यार दिया है, इसके लिए धन्यवाद। गौरतलब है कि भगवंत मान ने पहले ही इस बारे ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वह आज दिल्ली जाकर संगरूर से सांसद पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
भगवंत मान ने कहा कि अब उन्हें पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है और वह संगरूर के लोगों के साथ वायदा करते हैं कि कुछ ही महीनें में उनकी आवाज़ लोकसभा में फिर गूंजेगी। बता दें कि मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से 2 बार के सांसद हैं। विधानसभा चुनावों में भगवंत मान ने धुरी से कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों से हराया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here