संसद सत्र नहीं बुलाने पर भगवंत मान ने की केन्द्र की आलोचना

Edited By Mohit,Updated: 15 Dec, 2020 10:12 PM

bhagwant mann

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने संसद का शीतकालीन सत्र आहूत नहीं करने को लेकर मंगलवार को.........

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने संसद का शीतकालीन सत्र आहूत नहीं करने को लेकर मंगलवार को भाजपा की केन्द्र सरकार की आलोचना की और कहा कि वह ‘किसान विरोधी' कृषि कानूनों पर चर्चा से बचकर भागना चाहती है। 

संगरुर से सांसद ने आरोप लगाया कि किसानों की मुख्य चिंताओं पर संसद में जवाब देने के बजाए मोदी सरकार ने महामारी का बहाना बनाकर शीतकालीन सत्र नहीं बुलाने का फैसला लिया है। आप नेता ने यहां एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट हाउसों के लाभ के लिए कानून बनाने की खातिर संसद का विशेष सत्र बुला सकती है तो वह किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए शीतकालीन सत्र क्यों नहीं बुला रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!