थाने से कुछ दूरी पर गुंडागर्दी का नाच, नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान

Edited By Vatika,Updated: 01 Mar, 2022 01:16 PM

attack on two young man

बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस तक का भी खौफ नहीं रहा है।

लुधियाना (राज): बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस तक का भी खौफ नहीं रहा है। गत देर रात दर्जन भर हथियार बंद युवकों द्वारा थाना और चौकी से चंद कदमों की दूरी पर गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला। हमलावरों ने मामूली बात को लेकर एक्टिवा सवार 2 युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जबकि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस का नाका भी लगा हुआ है। झगड़ा देखकर एक पुलिस मुलाजिम आया, मगर तेजधार हथियार दिखाकर हमलावरों ने उसे भागने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद वह पैरामिलिट्री का जवान साथ लेकर आया तो सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। देर रात घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज हुआ। इसके बाद घायलों ने थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को शिकायत दी है।

जानकारी देते हुए गुरजिंदर सिंह ने बताया कि वह सिविल अस्पताल के साइकिल स्टैंड पर काम करता है। रविवार देर रात वह अपने दोस्त विजय कुमार के साथ एक्टिवा पर अन्य दोस्त से मिलने के लिए जा रहे थे। जब वह सिविल अस्पताल के बाहर पहुंचे तो कुछ अज्ञात हथियारबंद युवक खड़े हुए थे। आरोपियों का दातर उसकी एक्टिवा पर लग गया था। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा था कि दातर एक्टिवा पर लग गया है, इस साइड कर ले। इसके बाद उक्त आरोपी युवकों ने तेजधार हथियारों से उन दोनों पर हमला कर दिया। दोनों के सिर पर तेजधार हथियारों से बुरी तरह हमला किया, जिस कारण वह दोनों बेहोश हो गए थे। 

 घायल गुरजिंद्र सिंह का कहना है कि हमलावरों ने नशा किया हुआ था। उसके सिर पर 40 टांके लगे हैं। जबकि घायल विजय का कहना है कि वहां खड़े कुछ युवकों ने आरोपियों के बाइक का नंबर भी नोट किया है जोकि उन्होंने पुलिस को दे दिया है। उधर, सिविल अस्पताल के चौकी इंचार्ज रजिंदर सिंह का कहना है कि घायलों ने थाना डिवीजन नंबर-2 में शिकातय दी है। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द आरोपियों पर कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!