हैरोइन पीने वाला ए.एस.आई. और हैड कांस्टेबल नौकरी से बर्खास्त

Edited By swetha,Updated: 18 Nov, 2019 08:18 AM

asi and head constable suspended

एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने हैरोइन पीने वाले एक ए.एस.आई. और एक हैड कांस्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

तरनतारन(रमन): एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने हैरोइन पीने वाले एक ए.एस.आई. और एक हैड कांस्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही जिले की अलग-अलग ब्रांचों में तैनात पुलिस अधिकारियों और मुलाजिमों के बर्ताव की गुप्त रिपोर्ट तैयार करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

एस.एस.पी. ने बताया कि बीते दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक ए.एस.आई. हैरोइन पीता दिख रहा है। जांच के बाद सामने आया है कि वह ए.एस.आई. पट्टी पुलिस में तैनात है। यह मामला सामने आने पर उन्होंने 23 पुलिस मुलाजिमों के डोप टैस्ट करवाने के हुक्म दिए थे, जिनमें 14 के टैस्ट पॉजीटिव आए थे और उनमें से इन दोनों के टैस्ट भी पॉजीटिव थे। उन्होंने बताया कि वीडियो में पट्टी नाके पर तैनात ए.एस.आई. दर्शन सिंह को हैड कांस्टेबल टहल सिंह हैरोइन पिलाता दिख रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!