किसान आंदोलन के बीच भाजपा के लिए एक और बुरी खबर

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Dec, 2020 12:16 PM

another bad news for bjp amidst farmers  movement

काले खेती कानूनों के विरोध के चलते पंजाब में भाजपा का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है।

पटियाला (राजेश पंजौला): काले खेती कानूनों के विरोध के चलते पंजाब में भाजपा का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। राजपुरा में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब दर्जनों परिवार कांग्रेस में शामिल हो गए। हलके विधायक और सीनियर कांग्रेसी नेता हरदयाल सिंह कंबोज के नेतृत्व अंतर्गत यह भाजपा परिवार कांग्रेस में शामिल हो गए।

सीनियर भाजपा नेता और पंजाब एसोसिएट वुमैन इमपावरमैंट के इंचार्ज नरिन्दर कौर, प्रभजोत कौर (सोसल मीडिया इंचार्ज), मोहिंद्र कौर के अलावा दुसरे कई नेताओं ने भाजपा छोड़ने का ऐलान किया। इस मौके हरदयाल सिंह कम्बोज ने उनको सुस्वागतम कहा और पार्टी में पूरा  मान-सम्मान देने की बात कही।

कंबोज ने कहा कि भाजपा लीडरशिप देश विरोधी कार्य कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार सत्ता के नशे में मदहोश हो गए है। मोदी और अमित शाह अहंकार के साथ भर गए हैं, जिस कारण वह किसानों और मजदूरों की बात नहीं सुन रहे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसानों के हक में डट कर आवाज बुलंद की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!