बड़ी खबर: पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा से मांगा इस्तीफा

Edited By Tania pathak,Updated: 10 Jul, 2021 05:10 PM

anil joshi sought resignation from ashwini sharma

आज पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी द्वारा विधानसभा हलका सुजानपुर से पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष एंव वरिष्ठ भाजपा नेता राज कुमार गुप्ता के निवास स्थान पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया...

सुजानपुर (ज्योति): आज पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी द्वारा विधानसभा हलका सुजानपुर से पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष एंव वरिष्ठ भाजपा नेता राज कुमार गुप्ता के निवास स्थान पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा देश में लागू किए गए कृषि विधेयक बिल के खिलाफ शुरु हुआ किसान आंदोलन और 26 जनवरी को किसानों द्वारा दिल्ली में लाल किले पर झंडा लहराने की जो घटना की गई उस सेे केंद्र सरकार व भारत देश की जो किरकिरी पूरे विश्व में हुई उसके लिए भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पूरी तरह से जिम्मेदार है क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कृषि विधेयक बिल लागू होने से पहले पंजाब के किसानों का पक्ष सही ढंग से केंद्र सरकार के समक्ष रखा होता तो आज देश में किसान आंदोलन देशव्यापी किसान आंदोलन ना होता और देश के यह हालात ना होते। 

मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि आज किसानों के गुस्से के चलते आए दिनों भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं जिसके चलते भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है परंतु कार्यकर्ताओं को सुरक्षित रखने व उन्हें इंसाफ दिलाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किसी प्रकार के प्रयास नहीं किए जा रहे जिसके चलते उन्हें दूसरों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के नोटिस जारी करने की अपेक्षा अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा स्वंय घरों में बैठक कर कभी मोबाइल तो कभी वर्चुअल बैठकें कर पार्टी नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी कर देते हैं जबकि वह स्वंय घरों में सुरक्षित बैठे हैं मैं उन्हें बताना चाहता हूं की यह कोई साधू संतों की पार्टी नहीं है जिसमें घरों में बैठक कर निर्देश जारी किए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की कार्यकर्ताओं विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश में कई भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पार्टी को छोड़ अन्य पार्टी से जुड़ रहे हैं परंतु ऐसे में हम भाजपा से दूर हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर इस आंदोलन को अकेला सिख समुदाय का आंदोलन ना बताते हुए इस आंदोलन को पंजाबियों का आंदोलन बताने का प्रयास करेगें। मंत्री अनिल जोशी को प्रदेश अध्यक्ष के दिशानिर्देश पर प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते नोटिस निकाल 2 दिन में मांगे गए जवाब संबंधी उन्होंने बताया कि उनकी ओर पार्टी को अपना जबाव भेज दिया है कि मुझे नोटिस जारी करने की जरुरत नहीं है आप अपने पद से इस्तीफा दे

आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे राज कुमार गुप्ता
सुजानपुर, (ज्योति): भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं विरोधी नीतियों के चलते पार्टी से नराज चल रहे विधानसभा हलका सुजानपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव पार्षद राज कुमार गुप्ता ने आज मंत्री अनिल जोशी के साथ आयोजित प्रैस वार्ता दौरान सुजानपुर हलके से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। जिस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी ओर से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव हेतु 20 जुलाई को सुजानपुर के प्राचिन एतिहासिक बाबा मोहनी मंदिर में हवन यज्ञ करने के पश्चात मंदिर में नतमस्तक होकर अपना चुनावी बिगुल बजाएगें और प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करेगें। 

उल्लेखनीय है कि गत माह हुए सुजानपुर नगर कौंसिल चुनाव में भाजपा के 6, कांग्रेस के 8 और 1 आजाद उम्मीदवार विजेता रहा था परंतु अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेसी पार्षदों में भारी विवाद चल रहा था ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि नगर कौंसिल के अध्यक्ष पद पर भाजपा अपना कब्जा जमा सकती है जिसके चलते पार्षद राजकुमार के अनुसार भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए हाईकमान द्वारा उनके नाम का विप जारी किया गया था परंतु हाउस बैठक में सुजानपुर हलके के भाजपा विधायक दिनेश सिंह बब्बू द्वारा पार्टी हाईकमान द्वारा जारी किए गए विप को खोला ही नहीं गया जिसके चलते कांग्रेस पार्टी अपना अध्यक्ष बनाने में सफल रही और रोष स्वरूप भाजपा पार्षद राजकुमार गुप्ता ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था परंतु फिर भी जिलाध्यक्ष से लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक दिनेश सिंह बब्बू पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं। वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष से लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के राज कुमार गुप्ता को मनाने के प्रयास असफल रहे। जिसके चलते आज राज कुमार गुप्ता ने पार्टी की पूरी तरह से बगावत करते हुए आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!