Amritsar : हत्यारोपी गिरफ्तार, पैसों के लेन-देन में अपने दोस्त का किया था कत्ल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Feb, 2024 11:59 PM

amritsar murder accused arrested

पैसों के लेनदेन में अपने दोस्त का कत्ल करने वाले सुखदेव सिंह साबा को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अमृतसर : पैसों के लेनदेन में अपने दोस्त का कत्ल करने वाले सुखदेव सिंह साबा को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का आपने साथी गुरजीत सिंह के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुखदेव सिंह ने अपने साथी हरविंदर सिंह व बलजिंदर सिंह के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। इस दौरान उसकी मौत हो गई थी, जबकि आरोपियों ने उसकी पत्नी को मौत की वजह हार्ट अटैक बताया था। संस्कार के बाद मृतक की पत्नी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पति का कत्ल हुआ है, जो जांच में सामने आया और पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!