इंग्लैंड से आए Couple की दर्दनाक हादसे में मौत, माथा टेककर घर वापिस लौट रहा था परिवार

Edited By Vatika,Updated: 08 Feb, 2021 12:31 PM

accident couple died

यहां समाना-पटियाला सड़क पर गांव चौंहठ नजदीक 2 कारों की आमने -सामने हुई जबरदस्त टक्कर में एक कार सवार पति -पत्नी की मौत जबकि उनकी बहू और पोता -पोती घायल हो गए।

समाना: यहां समाना-पटियाला सड़क पर गांव चौंहठ नजदीक 2 कारों की आमने -सामने हुई जबरदस्त टक्कर में एक कार सवार पति -पत्नी की मौत जबकि उनकी बहू और पोता -पोती घायल हो गए। मृतकों की पहचान सौदागर सिंह (65) पुत्र कंधारा सिंह निवासी डेरा गांव शादीपुर (हरियाणा) और उसकी पत्नी हरजिन्दर कौर (60) के रूप में हुई है।

PunjabKesari

मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए समाना लाया गया। वहीं परिजनों के अनुसार उक्त पति -पत्नी कई महीनों तक इंग्लैंड में अपने पुत्र के परिवार के साथ रहने के बाद 21 जनवरी को ही अपनी बहू संदीप कौर, पोता सहजदीप और पोती हरलीन कौर के साथ भारत वापिस आए थे। रविवार सुबह पति -पत्नी अपनी बहू और पोता -पोती को साथ लेकर गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद गांव वापिस जा रहे थे। इसी दौरान जब वह गांव चौंहठ नजदीक पहुंचे तो कार की सामने से आ रही एक कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में पति -पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari

जांच अधिकारी सदर थाना के ए.एस. आई. राज कुमार ने बताया कि दूसरी कार के जख्मी ड्राइवर को भी इलाज के लिए पटियाला ले जाया गया है, जबकि पुलिस ने दोनों हादसाग्रस्त वाहनों को अपने कब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल के शव घर में रखा गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!