Punjab: दर्दनाक हादसे में 2 दोस्तों की मौ+त, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Vatika,Updated: 23 Jul, 2024 10:12 AM

accident 2 died

भाई रमनदीप के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई करने के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

मोगा: गत रात्रि थाना मैहना के अंतर्गत पड़ते गांव डाला के पास अचानक लावारिस पशु सड़क के मध्य आने से कार सवार 2 युवकों की मृत्यु हो गई। जबकि उनका एक दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया। इस संबंध में थाना मैहना के सहायक थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि वरिन्द्र सिंह, सुखविन्द्र सिंह तथा भूपेन्द्र सिंह सभी निवासी गांव सैहना अपनी गाड़ी पर मोगा से वापस गत देर सायं जा रहे थे, तो गांव डाला के पास अचानक लावारिस पशुओं की चपेट में आ गए।

इस हादसे में वरिन्द्र सिंह (26) तथा सुखविन्द्र सिंह (26) की मृत्यु हो गई। जबकि भूपेन्द्र सिंह घायल हो गया। उन्होंने कहा कि आज दोनों युवकों के शवों को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक वरिन्द्र सिंह के भाई रमनदीप के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई करने के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!