सड़क हादसे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, फैक्ट्री में काम करने जा रहे नौजवान की दर्दनाक मौत

Edited By Vatika,Updated: 09 Nov, 2020 10:34 AM

accident 1 died

होशियारपुर -चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गत रात अड्डा चब्बेवाल नजदीक हुए दर्दनाक सड़क हादसे दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 नौजवानों की मौत हो गई।

चब्बेवाल (गुरमीत): होशियारपुर -चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गत रात अड्डा चब्बेवाल नजदीक हुए दर्दनाक सड़क हादसे दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 नौजवानों की मौत हो गई। इस संबंधित सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

मनदीप सिंह पुत्र जीत राम निवासी बस्सी कलां ने थाना पुलिस को दिए बयानों में बताया कि गत रात उसका भाई हरदीप सिंह पुत्र जीत राम निवासी बस्सी कलां और संदीप कुमार पुत्र दिलबाग राय निवासी हन्दोवाल थाना चब्बेवाल अपने मोटरसाइकिल नं. पी. बी. 07 ए. ई. 5189 पर सवार होकर उसके आगे -आगे सोनालिका फैक्ट्री होशियारपुर में काम करने के लिए जा रहे थे।

करीब 8.30 बजे उक्त स्थान पर पहुंचे तो होशियारपुर की तरफ से आ रही एक  गाड़ी हरदीप सिंह के मोटरसाइकिल में आ घुसी, जिस कारण दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाख़िल करवाया गया, जहां इलाज दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!