फिरोजपुर का श्मशान घाट चोरों के निशाने पर, अब तक चोरी हुए 40 मोटरसाइकिल

Edited By Mohit,Updated: 02 Feb, 2020 06:02 PM

about 40 motorcycles have been stolen from shmashana

फिरोजपुर शहर के जीरा गेट स्थित श्मशान घाट चोरों के निशने पर है और पिछले कुछ ही समय में..........

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर शहर के जीरा गेट स्थित श्मशान घाट चोरों के निशने पर है और पिछले कुछ ही समय में शमशानघाट में से लोगों के करीब 40 मोटरसाइकिल चोरी हो चुके है। यह जानकारी देते हुए शिव सेना शेर-ए-पंजाब के प्रधान रिपी मेहता, सीनियर उप प्रधान सागर पुरी और जनरल सचिव आशु कपाही ने बताया कि जब भी किसी व्यक्ति का शव संस्कार के लिए श्मशान घाट में लाया जाता है तो वहां आने वाले लोगों के आए दिन मोटरसाइकिल चोरी हो जाते है और चोरी की इन घटनाओं को लेकर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। 

लोगों ने मांग की है कि सरगर्म मोटरसाइकिल चोर गिरोहों को तुरंत पकड़ा जाए और लोगों के मोटरसाइकिल बरामद करवाए जाऐ। उन्होंने श्मशान घाट की प्रबंधकीय कमेटी से मांग की है कि श्मशान घाट में वाहनों की संभाल के लिए चौंकीदार रखा जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!