इंटरनैशनल बाॅर्डर पर 33 करोड़ की हैरोइन बरामद

Edited By Mohit,Updated: 12 Aug, 2019 07:34 PM

33 crore heroin seized at international border

सीमा सुरक्षा बल ने अंत्तर्राष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा के समीप सर्च ऑप्रेशन चला करीब 33 करोड़ रूपए की साढ़े 6 किलो हैरोइन बरामद की है।

फिरोजपुर (मल्होत्रा): सीमा सुरक्षा बल ने अंत्तर्राष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा के समीप सर्च ऑप्रेशन चला करीब 33 करोड़ रूपए की साढ़े 6 किलो हैरोइन बरामद की है। बल अधिकारियों ने बताया कि बल इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों द्वारा इंटरनैशनल बाॅर्डर के फिरोजपुर सैक्टर से नशीले पदार्थ भारतीय सीमा में भेजे गए हैं। 

इस सूचना के आधार पर इंटरनैशनल बाॅर्डर की कुलवंत चैकपोस्ट पर सोमवार चलाए गए संघन तलाशी अभियान के दौरान जवानों को बीओपी नंबर 176-1 के समीप दो-दो लीटर की प्लास्टिक की बोतलें एवं तीन पैकेटों में भरी हुई हैरोइन मिली। उन्होंने बताया कि बरामद हैरोइन का वजन करीब साढ़े छह किलोग्राम है जिसकी कीमत करीब 33 करोड़ रूपए आंकी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!