Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Nov, 2017 11:54 AM
धुआं फैलने से वातावरण प्रदूषित होने पर मानसा शहर के वार्ड-25 में सांस व दमे की बीमारी का शिकार 3 व्यक्तियों की मौत हो गई, जिनमें एक नौजवान लड़का, एक नौजवान लड़की व एक बुजुर्ग शामिल हैं। तीनों ही मृतक गरीब परिवारों से सम्बन्धित हैं।
मानसा (मित्तल): धुआं फैलने से वातावरण प्रदूषित होने पर मानसा शहर के वार्ड-25 में सांस व दमे की बीमारी का शिकार 3 व्यक्तियों की मौत हो गई, जिनमें एक नौजवान लड़का, एक नौजवान लड़की व एक बुजुर्ग शामिल हैं। तीनों ही मृतक गरीब परिवारों से सम्बन्धित हैं। उनकी मौत की खबर सुनते वार्ड निवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
बेशक नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सख्ती व पंजाब सरकार की तरफ से पराली जलाने पर पाबंदी लगाई हुई है परन्तु किसानों द्वारा धान की पराली को आग लगाने का रुझान जारी है। वार्ड नंबर-25 की पार्षद करनैल कौर, मघ्घर सिंह, भुपिन्दर सिंह आदि ने बताया कि पराली को आग लगाने पर फैले धुएं से सांस व दमे की बीमारी कारण लड़की करमजीत कौर (19), जसवंत सिंह (36) व 60 वर्षीय बुजुर्ग मेजर सिंह की मौत हो गई।