21 साल की नवविवाहिता ने जहर निगल किया Suicide, सामने आई बड़ी वजह

Edited By Tania pathak,Updated: 08 Feb, 2021 01:19 PM

21 year old newlyweds swallow poison and commit suicide

गुरदासपुर जिले से सबंधित गांव आलीनंगल से संबंधित एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

गुरदासपुर (हरमन): गुरदासपुर जिले से सबंधित गांव आलीनंगल से संबंधित एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतका के पिता सुखविन्द्र सिंह निवासी आलीनंगल ने बताया कि उसकी बेटी दलबीर कौर (21) का विवाह पिछले साल अक्तूबर महीने में हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया, जिस कारण वह 10 दिन मायके आ गई थी। 

आज सुबह वह घर से किसी काम के लिए गई थी और जब 11 बजे के करीब वापस आई तो दरवाजे में ही गिर पड़ी। उसके हाथ में जहरीली दवा की शीशी थी। उन्होंने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने उसे अमृतसर रैफर कर दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंधी थाना प्रमुख जसबीर सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से बयान लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!