पंजाब पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल, 21 IPS और 8 PPS अधिकारियों के तबादले

Edited By Updated: 24 Apr, 2017 11:37 PM

18 ips and 11 ips officers transferred

पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल के दौरान ....

चंडीगढ़(रमनजीत): राज्य में सत्ता तबदील हुए बमुश्किल सवा महीने का वक्त ही हुआ है, लेकिन पंजाब की सत्ता में आई कांग्रेस सरकार द्वारा एक बार फिर से पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। इससे पहले भी कई बार एस.एस.पी. स्तर से लेकर आई.जी. व ए.डी.जी.पी. स्तर तक कई बार विभागीय कामकाज में बदलाव किया जा चुका है। बार-बार हो रहे इस बदलाव को कांग्रेस के नेताओं की सिफारिशों का असर भी बताया जा रहा है। 


राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार डी.जी.पी. हरदीप सिंह ढिल्लों को उनके मौजूदा इंटर्नल विजीलैंस सैल व ह्यूमन राइट्स के कार्यभार के साथ-साथ पुलिस वैल्फेयर का जिम्मा भी दिया गया है। गुरप्रीत कौर दिओ को आई.जी. प्रोवीजङ्क्षनग के साथ आई.जी. लिटिगेशन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जीतेंद्र जैन को आई.जी. कमांडो बहादुरगढ़ तैनात किया गया है। सतीश कुमार अस्थाना को आई.जी. मॉडर्नाइजेशन के साथ आई.जी. आई.टी. एंड टी. व स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 


शशि प्रभा द्विवेदी को आई.जी. क्राइम, आर.एन. ढोके को लुधियाना में पुलिस कमिश्नर, सुधांशु एस. श्रीवास्तव को अमृतसर में पुलिस कमिश्नर, वी. नीरजा को आई.जी. परसोनल, अनिता पुंज को आई.जी. ट्रेङ्क्षनग के साथ अतिरिक्त तौर पर आई.जी. कम एडिशनल डायरैक्टर महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकैडमी फिल्लौर के तौर पर लगाया गया है। आई.जी. गौतम चीमा को कानून-व्यवस्था-2, जी. नागेश्वर राव को विजीलैंस ब्यूरो डायरैक्टर, लक्ष्मीकांत यादव को आई.जी. क्राइम पंजाब, नौनिहाल सिंह को आई.जी. वैल्फेयर पंजाब के साथ

 

आई.जी. बॉर्डर जोन अमृतसर, राजेश कुमार जायसवाल को आई.जी. एस.टी.एफ., कुंवर विजय प्रताप सिंह को आई.जी. एंटी टैरेरिस्ट स्कवॉड (इंट-2), सुरिंद्रपाल सिंह परमार को आई.जी. साइबर क्राइम पंजाब, जङ्क्षतद्र सिंह औलख को आई.जी. हैडक्वार्टर, बलजोत सिंह राठौर को बरनाला में एस.एस.पी. तैनात किया गया है। इसी तरह आई.पी.एस. अधिकारी डी. सुद्धारविजी को ए.डी.सी.पी.-2 जालंधर, कंवरदीप कौर को एस.पी. सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक पटियाला, भागीरथ सिंह को एस.पी. हैडक्वार्टर पठानकोट के तौर पर नियुक्त किया गया है। 


पी.पी.एस. अधिकारियों में सुशील कुमार को एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब, संदीप गोयल को ए.आई.जी. फाइनांशियल इंटैलीजैंस यूनिट लुधियाना, राजजीत सिंह को एस.एस.पी. मोगा, सुरिंद्र जीत सिंह मंड को ए.आई.जी. क्राइम पंजाब, हरविंद्र सिंह विर्क को एस.पी. हैडक्वार्टर पटियाला, अमरजीत सिंह को एस.पी. इन्वैस्टीगेशन पटियाला, केसर सिंह धालीवाल को एस.पी. सिटी पटियाला और रविंद्रपाल सिंह को ए.डी.सी.पी. इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी जालंधर के तौर पर नियुक्त किए जाने के आदेश किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!