कोरोना कारण अमृतसर में 42वीं मौत, 60 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम

Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2020 12:50 PM

1 more death in amritsar

जिला अमृतसर में कोरोना वायरस का आतंक कम होता दिखाई नहीं दे रहा। मंगलवार सुबह गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल मजीठा

अमृतसर (दलजीत शर्मा): जिला अमृतसर में कोरोना वायरस का आतंक कम होता दिखाई नहीं दे रहा। मंगलवार सुबह गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल मजीठा रोड के 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई, जिसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 42 हो गई है।

जानकारी के अनुसार मजीठा रोड गली नंबर 5 फ्रेंड कॉलोनी का रहने वाला निर्दोष कुमार गत दिवस गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल हुआ था। मरीज कोरोना पॉजिटिव के अलावा शुगर तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित था जिसकी मौत हो गई है। इसके अलावा सरकारी ई.एस.आई. अस्पताल का एक और रेडियोग्राफर कोरोना पॉजिटिव आया है। इससे पहले एक रेडियोग्राफर तथा एक फार्मासिस्ट अस्पताल के पॉजिटिव आ चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!