Edited By Vatika,Updated: 11 May, 2020 11:24 AM
जालंधर में कोरोना वायरस के कारण सोमवार को 6वीं मौत हो गई।
जालंधर (रत्ता): जालंधर में कोरोना वायरस के कारण सोमवार को 6वीं मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जंडूसिंघा निवासी दर्शन सिंह (91) ने लुधियाना के सी. एम.सी. में आज दम तोड़ दिया। बता दें कि उक्त व्यक्ति की गत दिवस ही कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई थी।
सेहत ज़्यादा ख़राब होने के चलते उसे किडनी अस्पताल से लुधियाना के सी. एम. सी. अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। आज हुई मौत से जालंधर में मौतों की संख्या 6 तक पहुंच गई है, जबकि 174 केस पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 24 कोरोना पीड़ित ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं।