नाभा जेल में कैदी से मोबाइल, सिम व बैटरी बरामद

Edited By swetha,Updated: 16 Sep, 2019 09:41 AM

sim and mobile recovered from prisoner

नई जिला जेल के सुपरिंटैंडैंट कैलाश कुमार ने बताया कि ब्लाक नं.-4 की चक्की नं.-10 की चैकिंग के दौरान एक कैदी राजू पुत्र बंगाली दास निवासी गांव सफैदां नवांगांव (जिला मोहाली) से 5-जी मार्का मोबाइल, सिम व बैटरी बरामद हुई। इस संबंधी जेलर द्वारा थाना सदर...

नाभा(जैन): नई जिला जेल के सुपरिंटैंडैंट कैलाश कुमार ने बताया कि ब्लाक नं.-4 की चक्की नं.-10 की चैकिंग के दौरान एक कैदी राजू पुत्र बंगाली दास निवासी गांव सफैदां नवांगांव (जिला मोहाली) से 5-जी मार्का मोबाइल, सिम व बैटरी बरामद हुई। इस संबंधी जेलर द्वारा थाना सदर में मामला दर्ज करवाया गया। 

वर्णनीय है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान इस जेल और सिक्योरिटी जेल से 5 मोबाइल बरामद हुए हैं। इसी तरह इस जेल के हवालाती मुकंद खान पुत्र शिवराती खां निवासी रुड़की थाना अमलोह से 2 ग्राम अफीम उस समय बरामद हुई, जब वह पेशी के बाद जेल में दाखिल हो रहा था। इस संबंधी सहायक सुपरिंटैंडैंट शरीफ मोहम्मद की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!