दिव्यांगों के लिए पुलिस मुलाजिम ने चलाए 8 ई-रिक्शा, करा रहा फ्री सफर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Dec, 2019 03:32 PM

e rickshaws for divyang

नशे और रिश्वतखोरी के लिए बदनाम पंजाब पुलिस में ऐसे भी कुछ मुलाजिम हैं, जिन्हें दूसरों की सेवा करने से खुशी मिलती है।

पटियाला: नशे और रिश्वतखोरी के लिए बदनाम पंजाब पुलिस में ऐसे भी कुछ मुलाजिम हैं, जिन्हें दूसरों की सेवा करने से खुशी मिलती है। ऐसा ही एक मामला पटियाला का सामने आया है। ट्रैफिक इंचार्ज रणजीत सिंह और उनके बेटे ने पटियाला में दिव्यांगों के लिए फ्री ई-रिक्शा की सेवा शुरू की है। 

जानकारी के अनुसार करीब 1 महीने पहले इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे। एक विकलांग को अस्पताल जाना था लेकिन उसके पास पैसे न होने के कारण कोई भी आटो वाला उसे बिठा नहीं रहा था। यह देखकर रणजीत सिंह ने आटो वाले को पैसे देकर विकलांग को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने दिव्यांगों की मदद करने के लिए ई-रिक्शा चलाने का सोचा। इस नेक काम के लिए उनका बेटा कनवप्रीत, जोकि फूड सप्लाई विभाग में काम करता है, तुरंत तैयार हो गया। दोनों बाप-बेटे ने अपनी पेमेंट से शहर में दिव्यांगों की सेवा के लिए 8 ई-रिक्शा चलवा दिए। 

इन ई-रिक्शा के पीछे लिखा गया है कि ये दिव्यांगों के लिए फ्री सेवा है। शहर में आपको कहीं भी जाना है तो रिक्शा चालक आपको फ्री में छोड़ कर आएंगे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!