पंजाब में बेहद शर्मनाक घटना, दो लड़कों की करतूत जान रह जाएंगे दंग

Edited By Kalash,Updated: 31 Jul, 2024 03:05 PM

disabled girl tricycle theft

पुलिस अधिकारी के अनुसार सारे मामलों की जांच की जा रही है।

समाना : चेहरा ढके 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा एक घर के बाहर खड़ी की गई दिव्यांग लड़की की बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल चोरी कर लेने का शर्मनाक मामला सामने आया है। यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। 

कृष्णा बस्ती निवासी पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार सोमवार दोपहर को वह अपनी सहेली के घर से लौटने के बाद ट्राईसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर अंदर चली गई। इस दौरान 2 मोटरसाइकिल सवार युवक उसकी ट्राईसाइकिल को अपनी मोटरसाइकिल पर लादकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी के अनुसार सारे मामलों की जांच की जा रही है। इस घटना की एक सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आई है जिसमें दो युवक ट्राइसाइकिल लेकर भागते नजर आ रहे हैं।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!