सर्विस रिवाल्वर से चली गोली ए.एस.आई. के सिर में लगी, मौत

Edited By swetha,Updated: 16 Sep, 2019 11:52 AM

asi dead body found in car

सी.आई.डी. पटियाला में तैनात ए.एस.आई. हरमेल सिंह (46) की गत रात्रि गोली लगने के साथ मौत हो गई।

पटियाला(बलजिन्द्र/गुरपाल): सी.आई.डी. पटियाला में तैनात ए.एस.आई. हरमेल सिंह (46) की गत रात्रि गोली लगने के साथ मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हरमेल सिंह के भाई कृपाल सिंह की शिकायत पर धारा 174 की कार्रवाई करके लाश को वारिसों के हवाले कर दिया।  गत रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे हरमेल सिंह शहर के 21 नंबर फाटक के पास अपनी कार में था। यहां उसकी सर्विस रिवाल्वर से गोली चली, जोकि सीधी उसके सिर में लगी। 

गोली लगने के साथ हरमेल सिंह घायल हो गया। इस दौरान राह जाते लोगों ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने कार का शीशा तोड़ कर हरमेल सिंह को निकाला तथा सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में रैफर कर दिया गया, जहां से एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां सुबह 4 बजे डाक्टरों ने हरमेल सिंह को मृत घोषित कर दिया। हरमेल सिंह पंजाब पुलिस में बतौर एस.पी.ओ. भर्ती हुआ था और पिछले साल ही हवलदार से ए.एस.आई. बना था। वह काफी देर तक डी.एस.पी. हरदीप सिंह के साथ बतौर गनमैन भी रहा और उसका हरदीप सिंह से काफी प्यार था। हरमेल सिंह का जद्दी गांव बनूड़ के पास मोहीकलां है। ए.एस.आई. हरमेल सिंह के 5 भाई हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!