बस-बाइक टक्कर में 2 युवकों की मौत

Edited By swetha,Updated: 02 Dec, 2019 12:43 PM

फतेहगढ़ साहिब में बस-बाइक टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई।

फतेहगढ़ साहिब: फतेहगढ़ साहिब के गांव खरौड़ी नजदीक देर रात हुए हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसा उस समय घटित हुआ जब मोटरसाइकिल सवार 3 व्यक्ति पटियाला की तरफ जा रहे थे।

जैसे ही वह खरौडी गांव के पास पहुंचे तो सरहिंद से पटियाला की तरफ जा रही प्राईवेट कंपनी की बस ने उनको टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप में घायल हुए एक व्यक्ति को राजिंद्रा अस्पताल पटियाला में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना मूलेपुर की पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज करके बस को कब्जे में ले लिया है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!