सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

Edited By swetha,Updated: 14 Feb, 2020 10:26 AM

1 died in accident

एक साइकिल सवार व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। थाना सरहिंद के सहायक थानेदार पृथ्वी सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी सरहिंद शहर मंडी गोबिंदगढ़ में आर.पी. इस्पात मिल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।

फतेहगढ़ साहिब (जज्जी): एक साइकिल सवार व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। थाना सरहिंद के सहायक थानेदार पृथ्वी सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी सरहिंद शहर मंडी गोबिंदगढ़ में आर.पी. इस्पात मिल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।

बीती सायं लगभग 6.30 बजे साइकिल पर सरहिंद शहर से मंडी गोबिंदगढ़ को जा रहा था कि जी.टी. रोड पर खानपुर नजदीक मोड़ के पास एक टिप्पर (एच.आर.-58-बी-5221) से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जीत सिंह के बयानों पर टिप्पर चालक के खिलाफ थाना सरहिंद में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में ले लिया है, जबकि टिप्पर चालक फिलहाल फरार है। धर्मेंद्र सिंह की लाश का सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से पोस्टमार्टम करवा लाश वारिसों हवाले कर दी गई है। इस मौके पार्षद अजायब सिंह, अमरीक सिंह एवं अन्य शहर निवासी उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!