अफीम सहित युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 07 Jul, 2024 06:13 PM

youth arrested with opium

थाना बहराम की पुलिस ने 100 ग्राम अफीम सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना बहराम की पुलिस ने 100 ग्राम अफीम सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में चौरसता गांव जंडियाली कलां में नाका लगा कर चैकिंग कर रही थी कि गांव खोथडा साइड से एक नौजवान साइकिल पर आता दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा पीछे की ओर मुड़ने लगा और हाथ में पकड़ा लिफाफा नीचे फैंक दिया।

पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त युवक को काबू करके उसके द्वारा घास में फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान मनोहर लाल निवासी फगवाड़ा के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!