अभी तक 6 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Edited By Vaneet,Updated: 26 Apr, 2019 12:09 PM

so far 6 candidates filed nomination papers

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. सुमित कुमार जारंगल ने बताया ....

रूपनगर(विजय): जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. सुमित कुमार जारंगल ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब के लोकसभा चुनाव हलके से अब तक कुल 6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 

उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को चरणदास ने आजाद उम्मीदवार, सी.पी.आई. (एम.एल.) न्यू डैमोक्रेसी से अवतार सिंह ने, राष्ट्रीय जन शक्ति पार्टी (सैर्कुलर) से सुरेन्द्र कौर मांगट और बहुजन समाज पार्टी द्वारा सोढी विक्रम सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 2 उम्मीदवारों द्वारा पिछले दिनों के दौरान नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। उन्होंने बताया कि जिला प्रबंधकीय कॉम्पलैक्स में स्थित रिटॄनग अधिकारी के कार्यालय में 29 अप्रैल तक प्रात: 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!