चंडीगढ़ से लाई जा रही 200 पेटी शराब बरामद

Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2019 12:01 PM

200 boxes of alcohol recovered

थाना काठगढ़ की पुलिस ने बोलैरो गाड़ी में चंडीगढ़ से लाई जा रही 200 पेटी शराब बरामद की है, जबकि गाड़ी का चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

नवांशहर/काठगढ़ (त्रिपाठी/राजेश): थाना काठगढ़ की पुलिस ने बोलैरो गाड़ी में चंडीगढ़ से लाई जा रही 200 पेटी शराब बरामद की है, जबकि गाड़ी का चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एस.एच.ओ. सब इंस्पैक्टर परमिन्द्र सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. हुसन लाल की पुलिस पार्टी ने वीरवार रात्रि को विशेष नाका लगाया हुआ था। 

इस दौरान पुलिस को मुखबिर ने बताया कि रोपड़ साइड से एक बोलैरो गाड़ी आ रही है जिस पर नीले रंग की तरपाल दी हुई है और उसमें भारी मात्रा में शराब है। उक्त सूचना पर पुलिस ने पुराने टोल प्लाजा गांव बच्छुआ के नजदीक नाका लगाया और जब उक्त गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक नाके से गाड़ी को भगा कर ले गया, जिसका पुलिस पार्टी की ओर से पीछा किया गया। जानकारी के अनुसार बोलैरो गाड़ी का चालक उक्त गाड़ी को कुछ दूरी पर गांव माजरा जट्टा के नजदीक खड़ी करके अंधेरे का लाभ लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने थाना काठगढ़ में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!