नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 01 Feb, 2023 10:28 AM

2 persons arrested with drugs case registered

चौकी इंचार्ज कटारिया की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है

नवांशहर : चौकी इंचार्ज कटारिया की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना बहराम के अधीन पड़ती चौकी कटारिया के इंचार्ज ए.एस.आई. संदीप कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव कंग रोड से सरकारी स्कूल की ओर जा रही थी कि मार्ग में 2 युवक मिले जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गए तथा वहां से निकलने का प्रयास करने लगे।

ए.एस.आई. ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त युवकों को काबू करके जब हाथ में पकड़े प्लास्टिक लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली गोलियां बरामद हुईं। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान अवतार सिंह उर्फ नूरा तथा मनप्रीत सिंह निवासी गांव कंग रोड के तौर पर हुई है। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!