हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 05 Feb, 2023 10:36 AM

2 arrested with heroin case registered

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को 18 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है

नवांशहर : थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को 18 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि एस.एस.पी. भागीरथ सिंह मीणा के दिशा निर्देशों पर जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत एस.आई. मनजीत कुमार की पुलिस पार्टी संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में नवांशहर से गांव अलाचौर की ओर जा रही थी कि महिंदीपुर पुल के नजदीक दुसरी ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार आ रहे 2 युवक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गए तथा पीछे की ओर मुड़ने का प्रयास करने लगे।

मोटरसाइकिल के बंद हो जाने पर पुलिस कर्मचारियों ने उक्त युवकों को काबू करके जब जांच की तो उनसे 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान इंद्रजीत उर्फ इंदू पुत्र पालराम निवासी बैरसला तथा सन्नी कुमार निवासी गांव रतनाना के तौर पर हुई है। एस.एच.ओ. सतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरूर कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!