Breaking: भारतीय सीमा में दाखिल हुए पाकिस्तानी को BSF ने किया ढेर, सर्च अभियान जारी

Edited By Vatika,Updated: 04 Aug, 2023 09:04 AM

suspected person killed in taran taran on indo pak border

इस कार्रवाई के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

तरनतारन (रमन): जिले अधीन आते भारत-पाकिस्तान सरहद को पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए एक पाकिस्तानी को बी.एस.एफ. ने ढेर कर दिया। जिसके बाद बी.एस.एफ. और थाना खालड़ा की पुलिस द्वारा इस कार्रवाई के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

सूत्रों अनुसार भारत पाकिस्तान सरहद नजदी मौजूद बी.ओ.पी. खालड़ा के पिल्लर नंबर 131/13  नजदीक सुबह करीब 4 बजे बी.एस.एफ. की 71 बटालीयन को कुछ हलचल होती नजर आई। जब हलचल ना रूकी तो बी.एस.एफ. जवानों द्वारा ललकारे मारते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जिस दौरान एक पाकिस्तानी नागरिक जो भारतीय सीमा में दाखिल हो चुका था को ढेर कर दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद बी.एस.एफ. ने मृतक की लाश को कब्जे में लेते हुए थाना खालड़ा की पुलिस सहित इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान संबंधित किसी भी अधिकारी द्वारा जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!