Jai Shri Ram: निहंग सिंहों ने दीवारों पर जगह-जगह लिख दिया था "श्री राम का नारा"..पढ़ें दिलचस्प किस्सा

Edited By Vatika,Updated: 22 Jan, 2024 10:09 AM

ram mandir ayodhya nihang singh slogan

श्री राम जन्म स्थान के करीब ही अयोध्या में एक गुरुद्वारा है जिसका नाम है गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड। इसी गुरुद्वारे में सिखों के गुरु गोबिंद सिंह भी आकर ठहरे थे।

जालंधरः श्री राम की जन्मभूमि स्थल पर भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या दुल्हन सी सज गई है। इस बीच इतिहास के जानकारों ने खुलासा किया है कि 1858 में अयोध्या में सबसे पहले बाबरी मस्जिद में सिख घुसे थे। उस दौरान निहंग सिंहों ने बाबरी मस्जिद में घुसकर जगह-जगह श्री राम का नाम लिखा था और यह साबित करने की कोशिश की थी कि यह श्री राम के जन्म का स्थान है। इसके बारे में ना सिर्फ सिख ग्रंथों में जिक्र है बल्कि इतिहासकार भी इसकी जानकारी देते हैं। श्री राम जन्म स्थान के करीब ही अयोध्या में एक गुरुद्वारा है जिसका नाम है गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड। इसी गुरुद्वारे में सिखों के गुरु गोबिंद सिंह भी आकर ठहरे थे। 

PunjabKesari

बाबा फकीर सिंह खालसा ने दिया था घटना को अंजाम
गुरुद्वारा ब्रह्मकुड़ के ज्ञानी गुरजीत सिंह खालसा के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जब गुरुनानक देव जी यहां आए तो उन्होंने सबसे पहले राम मंदिर जाकर दर्शन किए थे। इतिहासकार रवि भट्ट के अनुसार 1858 में निंहग प्रमुख फकीर सिंह खालसा ने अपने 25 साथियों के साथ बाबरी ढांचे पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया।

PunjabKesari

उन्होंने कई दिनों तक वहां यज्ञ भी संपन्न किया था और वहां केसरी निशान साहिब फहराया था। उन्होंने कोयले से बाबरी मस्जिद के ढांचे की सभी दीवारों पर राम-राम भी लिख दिया था। 30 नवंबर को मस्जिद अधिकारी ने उन्हें बाबरी ढांचे से बाहर निकालने के लिए एफ.आई.आर. दर्ज कराई थी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरु नानक साहिब की अयोध्या की तीर्थयात्रा पर भरोसा करते हुए कहा था कि बाबरी मस्जिद के निर्माण से बहुत पहले राम जन्म भूमि मंदिर वहां मौजूद था। ये तथ्य सर्वोच्च न्यायल के फैसले के पृष्ठ 992-995 पर वर्णित है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!