Edited By Vatika,Updated: 09 Aug, 2023 03:11 PM

सोशल मीडिया Instagram पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि वह बीमार चल रहे हैं।
पंजाब डेस्क: विवादों में रहने वाले मशहूर गायक मीका सिंह एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं। दरअसल, आस्ट्रेलियाई इमीग्रेशन द्वारा उनका वीजा रद्द कर दिया गया, जिसका बड़ा कारण सामने आया है। पता चला है कि इस विश्व प्रसिद्ध गायक के वीजा आवेदन रद्द होने के पीछे उनका आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है, जिससे उनके आस्ट्रेलिया में दाखिल होने पर रोक लगी है।
सूत्रों के हवाले से यह जानकारी भी मिली है कि आस्ट्रेलिया के सभी शो आयोजक मिलकर राजनीतिक दबाव डलवाकर इस पॉप स्टार को वीजा दिलवाने की जुगाड़ में लग गए थे परंतु एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बावजूद अधिकारियों और मंत्रियों ने कानून के दायरे से बाहर जाकर कोई भी मदद करने से साफ इंकार कर दिया।वहीं सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया Instagram पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि वह बीमार चल रहे हैं।
UAE पुलिस ने किया था डिटेन
बता दें कि साल 2018 में मीका सिंह यूएई में भी पुलिस द्वारा डिटेन किए गए थे। आरोप था कि मीका सिंह ने 17 साल की ब्राजीलियन मॉडल ने छेड़छाड़ की थी। इसके बाद पुलिस ने मीका को डिटेन किया गया था। हालांकि बाद में मामला रफा दफा कर दिया गया। इस मामले को लेकर मीका सिंह के ऑफिस से बयान जारी किया गया था जिसमें कहा गया कि मीका सिंह को फंसाया जा रहा है।